लोहरदगा में खुलेगा क्रिकेट का डे-बोर्डिंग सेंटर, धीरज साहू के प्रस्ताव पर वीरेंद्र सहवाग की हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के साथ सीएम हेमंत सोरेन.

Lohardaga: लोहरदगा के बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में शुक्रवार को क्रिकेट की धूम रही. स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह की मौजूदगी ने चार चांद लगा दी. सहवाग ने लोहरदगा में डे-बोर्डिंग सेंटर खोलने में मदद का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Lohardaga: लोहरदगा बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन ऐतिहासिक रहा. समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस अवसर पर स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने खेल के प्रति लोहरदगा के जुनून को साबित कर दिया. अतिथियों का स्वागत समाजसेवी उदय शंकर साहू ने किया. खुली जीप में सवार होकर सहवाग और हरभजन ने दर्शकों का अभिवादन किया. मैदान पर जब हरभजन ने गेंदबाजी की और सहवाग ने छक्का जड़ा, तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेडियम में लगायी जायेगी लाइट : धीरज साहू

धीरज साहू ने कहा, ‘स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था निश्चित रूप से आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी. वर्तमान समय में आचार संहिता लागू होने के कारण कुछ कार्य रुके हुए हैं. मैं वीरेंद्र सहवाग जी से विशेष रूप से यह अनुरोध कर रहा हूं कि वे दिल्ली में जो डे-बोर्डिंग कोचिंग सेंटर चलाते हैं, उसी तरह का सहयोग मुझे लोहरदगा में भी प्रदान करें. ताकि यहां के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी सही प्रशिक्षण पाकर देश-विदेश में नाम रोशन कर सकें. हमारा उद्देश्य लोहरदगा को खेल के मानचित्र पर स्थापित करना है. वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों का यहां आना हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. हम लगातार प्रयास करेंगे कि यहां के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच और सुविधाएं मिलती रहें.’

लोहरदगा में क्रिकेट की बेहतरी के लिए मदद को तैयार : वीरेंद्र सहवाग

पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘धीरज साहू जी, आप लोग जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा. मैं लोहरदगा में क्रिकेट की बेहतरी और प्रशिक्षण के लिए मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. धीरज जी ने जो डे-बोर्डिंग सेंटर का प्रस्ताव रखा है, उसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा. यहां के लोगों का प्यार और उत्साह देखकर वाकई बहुत खुशी हो रही है. छोटे शहरों में बहुत प्रतिभा छिपी होती है, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि लोहरदगा के क्रिकेट के विकास के लिए जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं उपलब्ध रहूंगा. यहां के खिलाड़ी खूब मेहनत करें, सफलता जरूर कदम चूमेगी.’

यहां का माहौल काफी दोस्ताना : हरभजन सिंह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा, ‘मैं धीरज प्रसाद साहू जी के बुलावे पर लोहरदगा आया हूं. यहां का स्टेडियम और लोगों का उत्साह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है. क्रिकेट के लिए मुझसे जो भी मदद की जरूरत होगी, मैं उसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा. हम लोगों ने भी काफी छोटे स्थान से कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है. यहां के खिलाड़ी भी उसी तरह मेहनत करके हम लोगों की तरह मुकाम हासिल कर सकते हैं. ईमानदारी और मेहनत के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है. धीरज जी ने मुझे पहले भी बुलाया था और इस बार भी बताया कि लोहरदगा में बड़ा टूर्नामेंट हो रहा है. उनके अनुरोध पर मैं यहां चला आया, क्योंकि यहां का माहौल काफी दोस्ताना है और खिलाड़ियों में गजब का उत्साह है. पिछली बार धीरज जी ने कहा था कि स्टेडियम में फ्लड लाइट की व्यवस्था होगी, लेकिन अब तक नहीं हुई है. मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में यहां फ्लड लाइट की व्यवस्था हो जायेगी ताकि रात में भी क्रिकेट खेला जा सके.’

ये मंत्री भी रहे मौजूद

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के सह प्रभारी श्री बेला, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, डीसी डॉ कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, उदय शंकर प्रसाद, हर्षित साहू, बंटी साहू, रितेश साहू, अधिवक्ता सच्चिदानंद साहू, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष बीके झा, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर साहू, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, डॉ अजय शाहदेव, आलोक राय, संजय बर्मन, आशीष कुमार, राजेश महतो, विशाल महेंद्रू, निशित जायसवाल, अब्दुल जब्बारूल, संदीप मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, मुकेश दूबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

साल में सिर्फ एक बार होने वाली अलौकिक परंपरा के साक्षी बने हजारों भक्त, मंत्रोच्चार से गूंजा देवघर का बाबाधाम

महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola