लोहरदगा में सफाई व्यवस्था चौपट, कोई नहीं सुन रहा है जनता की फरियाद

Updated at : 14 Feb 2022 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में सफाई व्यवस्था चौपट, कोई नहीं सुन रहा है जनता की फरियाद

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है. कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन का केस रोजाना जिले में सामने आ रहे हैं. लेकिन लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में हर तरफ सफाई का अभाव दिख रहा है.

विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है. कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन का केस रोजाना जिले में सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार नारा दे रही है कि सफाई भी है दवाई, लेकिन लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में हर तरफ सफाई का अभाव दिख रहा है. नगर परिषद में कहने को तो सफाई कर्मियों, उन पर निगरानी रखनेवाले कर्मचारियों व अधिकारियों की फौज है, लेकिन धरातल पर सफाई कहीं नजर नहीं आती है.

नगर परिषद के अधिकारी से लेकर निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. यहीं कारण है कि नगर परिषद क्षेत्र में हर गली, मुहल्ले में गंदगी का ढेर लगा है, जिससे लोग परेशान है. नगर परिषद में जिनकी जिम्मेवारी सफाई व्यवस्था देखने की है, वैसे सभी लोग अपना मूल काम छोड़ कर टेंडर सेटिंग में लगे है.

वार्ड पार्षद भी अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था से अपना पल्लू झाड़ लिये हैं. जनता निरीह बन कर सबकुछ देख रही है. चुनाव के समय लोहरदगा को मॉडल शहर बनाने का वादा करने वाले लोग खोजने से भी नहीं मिल रहे हैं. इस क्रम में पावरगंज चौक पर कचरा का अंबार लगा है. महावीर चौक गली में कचरे का ढेर है. थाना रोड, शास्त्री चौक, बरवाटोली, रेलवे साइडिंग समेत कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा है. कई दिनों तक कचरा जमा रहने से उससे निकलने वाली दुर्गंध से राहगीरों को अपने मुंह पर रूमाल ढक कर आना-जाना करना पड़ता है.

कहने को तो यहां कई सिटी मैनेजर कार्यरत हैं, लेकिन इन चीजों को नहीं देखते है. लोगों का कहना है कि इतनी बदहाल स्थिति पहले नहीं थी. जनता अधिकारियों से पूछती है, तो उन्हें जवाब नहीं मिलता है. जनप्रतिनिधि जनता से दूर हो चुके हैं. लाचार जनता सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola