यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

वृक्षारोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के यतिराज डिवाइन स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और शिक्षकों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका बतायी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

लोहरदगा : सेरेंगहातू स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के निदेशक वीके बालन्जिनप्पा, शामी बालन्जिनप्पा एवं प्रधानाचार्य विवेक जॉय की उपस्थिति में पौधे लगाये गये.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक किताबी ज्ञान देने के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, अनुशासन और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मौके पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया.

पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola