लोहरदगा में आदित्य बनर्जी के खिलाफ कोर्ट में चस्पा इश्तेहार, अब पेशी नहीं हुई तो बढ़ेगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

इस्तेहार चस्पा करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा थाना कांड के आरोपी आदित्य बनर्जी के खिलाफ कोर्ट ने इश्तेहार चस्पा किया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

लोहरदगाः जिला के थाना कांड संख्या 192/24 के आरोपी आदित्य बनर्जी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बुधवार को इश्तेहार चस्पा किया गया. पुलिस ने यह इश्तेहार लोहरदगा न्यायालय के मुख्य द्वार पर लगाया. यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के तहत की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बानपुर मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने का रचा था साजिश

आदित्य बनर्जी, पिता अभिजीत बनर्जी, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ लोहरदगा थाना में धोखाधड़ी और जालसाजी समेत भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 419, 420, 467, 468, 500 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज है.

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर आरोपी को अदालत में उपस्थित होने की प्रक्रिया पूरी की है. अब आरोपी की अदालत में उपस्थिति को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola