मदरसा कासमिया के खेल मैदान से हटाया गया 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार और पोल

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा के मदरसा कासमिया चंडू जीमा खेल मैदान से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार हटा दिया गया है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): प्रखंड के चंडू जीमा स्थित मदरसा कासमिया परिसर और खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन और मैदान के बीच में लगा बिजली पोल हटा दिया गया है. ग्रामीणों और मदरसा कासमिया प्रबंधन समिति के प्रयास के बाद विद्युत विभाग ने मंगलवार को तार और पोल हटाने का काम पूरा किया. मैदान के किनारे नया बिजली पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मदरसा कासमिया में करीब 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. मदरसे का खेल मैदान विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण है. यहां फुटबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं. मुहर्रम के अलावा अन्य अवसरों पर मेले तथा राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी इसी मैदान में होते हैं.

मैदान के बीच से गुजर रहा था हाईटेंशन तार

खेल मैदान के बीच से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी और वहीं बिजली का पोल भी लगा था. इससे मैदान में खेलने वाले बच्चों, युवाओं और कार्यक्रमों में शामिल लोगों के बीच हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी. मदरसा कासमिया प्रबंधन समिति के सचिव और सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी परवेज आलम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से लेकर उपायुक्त तक मामले को पहुंचाया. उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर मैदान में मौजूद खतरे से अवगत कराया.

ये भी पढ़ें- हले गोलीबारी - आगजनी, अब लेवी की धमकी; फोरलेन निर्माण स्थल पर एसएटी के जवान तैनात

उपायुक्त के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शब्बीर अंसारी ने स्थल की जांच करायी. जांच के बाद मैदान से हाईटेंशन तार और पोल हटाने का आदेश दिया गया. इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी मदरसा कासमिया पहुंचे और तार व पोल हटाने का काम शुरू किया. मैदान के किनारे बिजली का नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

हाईटेंशन तार और पोल हटने से मैदान अब पूरी तरह सुरक्षित हो गया है. इससे मदरसे के बच्चे, स्थानीय युवा और क्षेत्र के खेल प्रेमी बिना किसी खतरे के खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे. इस पहल के लिए मदरसा के शिक्षकों, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और आम लोगों ने प्रशासन व विद्युत विभाग के प्रति आभार जताया है.

ये भी पढ़ें- बारिश के बीच दशमफॉल घूमने पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिवार के साथ लिया देसी जलपान का स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola