Lohardaga News: जन्माष्टमी पर पहली बार 8 सितंबर से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, 16 तक चलेगी कथा

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा में 8 से 16 सितंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। पूज्य श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज कथा सुनाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

विज्ञापन

लोहरदगा : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सनातन प्रचार मंच, श्रीधाम अयोध्या जी के तत्वावधान में लोहरदगा में पहली बार संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन 8 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक बड़ा हनुमान मंदिर के पास स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट, गुदरी बाजार में होगा. इसके बाद 17 सितंबर को यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिदिन चार घंटे होगी कथा

आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी. कथा वाचक पूज्य श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्रीधाम अयोध्या जी होंगे. कार्यक्रम में मंच संचालक के रूप में सनातन धर्म प्रचारक रामबालक दास, अयोध्या जी की भूमिका रहेगी.

कृष्ण की लीलाओं और भक्ति प्रसंगों का होगा वर्णन

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों से परिचित कराया जायेगा. आयोजन के आयोजक संकट मोचन श्री हनुमान जी हैं. कार्यक्रम का आयोजन लोहरदगा के सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं के सौजन्य से किया जा रहा है.

आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola