Lohardaga News: फरार अभियुक्त आदित्य बनर्जी के खिलाफ कोर्ट के मुख्य द्वार पर चस्पा हुआ इश्तेहार, न्यायालय ने जारी किया आदेश
इस्तेहार चस्पा करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी आदित्य बनर्जी के घर इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी को जल्द न्यायालय में हाजिर होने का सख्त निर्देश दिया गया है।
लोहरदगा : लोहरदगा थाना कांड संख्या 192/24 के प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य बनर्जी के खिलाफ न्यायालय से निर्गत इश्तेहार बुधवार, 2 सितंबर 2026 को लोहरदगा न्यायालय के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया. यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लोहरदगा के न्यायालय से जारी आदेश के तहत की गयी.
आपके शहर में
इन धाराओं में दर्ज है प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार आदित्य बनर्जी, पिता अभिजीत बनर्जी, निवासी बी-6/76, पीतांबरपुरा, सोनारपुरा, थाना भेलूपुर, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ लोहरदगा थाना कांड संख्या 192/24 में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 419, 420, 467, 468, 500 एवं 120(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
न्यायालय में उपस्थित होने की प्रक्रिया
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया. इसके माध्यम से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की प्रक्रिया पूरी की गयी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त की न्यायालय में उपस्थिति को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए