Lohardaga News: मॉडिफाइड साइलेंसर से बढ़ रहा ध्वनि प्रदूषण, छात्राओं की सुरक्षा पर भी चिंता; परिवहन सचिव से कार्रवाई की मांग
संजय बर्मन | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और परेशानी को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने परिवहन सचिव से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोहरदगा : दोपहिया वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल से हो रहे ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य संजय कुमार बर्म्मन ने परिवहन सचिव, झारखंड सरकार को आवेदन भेजा है.
आपके शहर में
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जिले में कई बाइक चालक तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे दुकानदारों, राहगीरों और विशेषकर छात्राओं को परेशानी और भय का सामना करना पड़ रहा है. विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की बात भी आवेदन में कही गयी है.
विशेष जांच अभियान चलाने की मांग
संजय कुमार बर्म्मन ने परिवहन विभाग से जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर नष्ट करने तथा दोषी वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
आवेदन में छात्राओं की सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से गंभीर पहल करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए