नगर परिषद की सूरत बदलने के लिए अनिल उरांव को जिताने की अपील

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद की सूरत बदलने के लिए अनिल उरांव को जिताने की अपील

विज्ञापन

लोहरदगा़ शहर के महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में मंगलवार को भाजपा द्वारा प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तुलसी के पौधे में जलार्पण कर किया. मौके पर प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि लोहरदगा के विकास के लिए एक विजनरी और ईमानदार व्यक्तित्व की जरूरत है. उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव को क्षमतावान बताते हुए कहा कि उनमें जनता का दुख-दर्द समझने और विकास को धरातल पर उतारने की दृढ़ शक्ति है. डेमोग्राफिक बदलाव और भ्रष्टाचार पर बोला हमला : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदगा में डेमोग्राफिक बदलाव, धर्मांतरण और घुसपैठ जैसी समस्याएं गंभीर होती जा रही हैं. अनिल उरांव की जीत पूरे राज्य में संदेश देगी कि लोहरदगा की जनता भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट है. उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि हर वार्ड में बोरवेल के जरिये पेयजल, बिजली दुरुस्त करने, कच्ची सड़कों के पक्कीकरण और गरीबों को आवास दिलाना मुख्य लक्ष्य होगा. 15 वर्षों के पिछड़ेपन को दूर करने का आह्वान : कार्यक्रम के संयोजक सह चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से शहर का विकास थमा हुआ है. 23 फरवरी को अनिल उरांव के पक्ष में मतदान कर लोहरदगा को विकसित शहरों की श्रेणी में लाने का इतिहास रचें. मंच संचालन वरिष्ठ नेता संजय बर्मन ने किया. मौके पर मदनमोहन पांडेय, डॉ टी साहू, ओम प्रकाश सिंह, परमेश्वर साहू, बलबीर देव, गणेश महतो, शिवचरण राम, कृष्णा राम, बुद्धन राम, रमेश उरांव समेत शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola