गोली मार कर सेना के जवान की हत्या

लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के बीआइडी प्रेमनगर में सेना के जवान कृष्णा गोप की गुरुवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, कृष्णा गोप सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरपा गांव के निवासी थे. वे अपने परिवार के साथ बीआइडी प्रेमनगर में किराये के मकान में रहते थे. एक माह पूर्व अवकाश […]
लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के बीआइडी प्रेमनगर में सेना के जवान कृष्णा गोप की गुरुवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, कृष्णा गोप सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरपा गांव के निवासी थे. वे अपने परिवार के साथ बीआइडी प्रेमनगर में किराये के मकान में रहते थे.
एक माह पूर्व अवकाश पर यहां आये थे. सूचना मिलते ही एसपी कार्तिक एस, डीएसपी आशीष महली, एएसपी विवेक ओझा घटना स्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली़ बताया जाता है कि सेना का जवान कृष्णा गोप देर रात क्रिकेट मैच देखने के लिए अपने घर से बाहर निकला था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी.
सड़क पर कृष्णा को वहां से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ देख इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी़ पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से कृष्णा को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया. इधर, हत्या के विरोध में परिजनों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी कार्तिक एस से मुलाकात कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की़ वे सपा के प्रदेश सचिव संतोष कुमार दीक्षित एवं उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपी से मिले़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




