होली भेदभाव मिटाने का पर्व
Updated at : 22 Mar 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल, डॉ अवध बिहारी दुबे, डॉ अर्जुन देव शर्मा, फुलदेव भगत, रामध्यान सिंह, वीरेंद्र मित्तल, वैद्यनाथ मिश्र एवं शमीमा खातून ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम […]
विज्ञापन
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल, डॉ अवध बिहारी दुबे, डॉ अर्जुन देव शर्मा, फुलदेव भगत, रामध्यान सिंह, वीरेंद्र मित्तल, वैद्यनाथ मिश्र एवं शमीमा खातून ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया़
छात्रा राखी एवं उनकी सहेलियों द्वारा होली नृत्य, सृष्टि एवं उनकी सहेलियों द्वारा होली गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर शिक्षक सुधांशु कुमार ने होली पर्व मिल जुल कर मनाने को कहा. उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भेदभाव मिटाने का पर्व है. यह पर्व हमें एकता का संदेश देता है.
मौके पर शैलेंद्र मित्तल, सुधा देवी, संगीता मित्तल, सुजाता देवघरिया, मालती देवघरिया, पुष्पा खलखो, किरण तिर्की, डोली कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, नीलम रजक, जनार्दन सिंह, सूरज साहू व अरुण बैठा सहित अन्य मौजूद थे.
बीज दुकानदारों का होली मिलन समारोह संपन्न : लोहरदगा. पायोनियर कंपनी द्वारा होटल ग्रीन कॉटेज सिठियो में सभी बीज दुकानदारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें ढोल-मंजीरा के साथ होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाये. मौके पर अमरेंद्र कुमार, आजम अंसारी, आनंद राम, इरसाद अंसारी, नईम अंसारी, ध्यान साहू, विनोद रविदास, राम प्रसाद महतो, भुवन महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
गुरुकुल भारती में होली मिलन समारोह :लोहरदगा़ गुरुकुल भारती प्रागंण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के परमेश्वर साहू ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हमें भेदभाव भूलकर प्रेमपूर्वक होली मनानी चाहिए. मौके पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया़ साथ ही बच्चों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स व क्राॅप्ट की प्रदर्शनी भी लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




