जिला परिषद की बैठक में कई निर्णय

Updated at : 20 Mar 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में कई निर्णय

लोहरदगा : अभिलाषा कक्ष में जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में गत बैठक की संपुष्टी की गयी. बैठक में कहा गया कि जिन लीज धारकों द्वारा बालू का लीज लिया गया है, वे अपनी लीज एरिया चिंहित करा लें. 14वें वित्त की चर्चा करते हुए कहा […]

विज्ञापन
लोहरदगा : अभिलाषा कक्ष में जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में गत बैठक की संपुष्टी की गयी. बैठक में कहा गया कि जिन लीज धारकों द्वारा बालू का लीज लिया गया है, वे अपनी लीज एरिया चिंहित करा लें. 14वें वित्त की चर्चा करते हुए कहा गया कि राशि मुखिया के खाता में दी गयी है.
राशि खर्च गाइड लाइन के मुताबिक मुखिया करें तथा इसकी उपयोगिता जिला को समर्पित करें. बैठक में भूमि संरक्षण की समीक्षा के पश्चात निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा करायी जा रही अपूर्ण योजनाओं को तत्काल पूरा करायें. शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन गाइड लाइन के अनुसार करायें.
छात्राओं से प्राप्त आवेदनों की जांच कर लें. गव्य विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि अनुदान पर दी जाने वाली गाय बीपीएल परिवार को ही दिया जाये. इसमें 90 प्रतिशत अनुदान तथा 10 प्रतिशत राशि लाभुकों को देनी है. मनरेगा की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि योजना बनाओ अभियान के तहत ग्राम सभा के माध्यम से चयनित योजनाओं को स्वीकृति दे दी गयी है.
पीएचइडी की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि जिन स्थानों पर चापानल खराब पड़ा है, उन चापानलों की मरम्मत करायी जाये तथा उस क्षेत्र के वार्ड सदस्य से लिखित लें कि मरम्मत में क्या सामान लगा. साथ ही चापानल मरम्मत के लिए टॉल फ्री नंबर लगाने की बात कही गयी.
मौके पर जिप उपाध्यक्ष जफर खान, डीसी दानियल कंडुलना, जिप सदस्य राम लखन प्रसाद, पूनम मिंज, विनोद सिंह, ब्रजकिशोर भगत, रानी देवी, डीइओ उर्मिला कुमारी, डीएसइ प्रबला खेस, डीडब्ल्यूओ संगीता शरण, कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी सिन्हा, रामप्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, विवेक सिंह, अजय कुमार मधुर, नवनीत रंजन भगत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रमुख मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola