हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 09 Feb 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की हत्या के लिए बुलाये थे अपराधी, खुद हो गया शिकार लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के ग्राम खरता में बुलू साहू (पिता स्व हरि साहू) की तीन फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस मामले का उदभेदन कर लिया गया. एसपी कार्तिक एस ने पत्रकारों को बताया […]

विज्ञापन
दूसरे की हत्या के लिए बुलाये थे अपराधी, खुद हो गया शिकार
लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के ग्राम खरता में बुलू साहू (पिता स्व हरि साहू) की तीन फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस मामले का उदभेदन कर लिया गया. एसपी कार्तिक एस ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना को पंचम महली (पिता बुद्विमान महली) एवं बीरबल महली (पिता स्व देवठान महली) ने अंजाम दिया है़ ये खरता गांव कैरो प्रखंड के निवासी हैं.
इन लोगों ने गिरफ्तारी के बाद इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और इस घटना में शामिल अन्य पांच लोगों के बारे में भी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आया कि मृतक बुलू साहू आपराधिक प्रवृति का था, जो क्षेत्र में छोटे-मोटे कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम भी करता था. बुलू साहू बाहर से पांच अपराधकर्मियों को किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए दो दिन पहले बुलाया था, जो खरता जंगल पहाड़ में कैंप किये हुए थे
एवं बुलू साहू के बुलावे पर सभी जुटे थे. पंचम महली एवं बीरबल महली भी उसी ग्रुप में शामिल थे और बाहर से आये अपराधियों के खाने-पाने एवं उनके रहने का इंतजाम किया था. इसी बीच बुलू साहू का बाहर से आये अपराधकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. और सभी ने मिल कर बुलू साहू को बांध कर बुरी तरह पीटा़ इसके बाद बाद गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस इनकी भी तलाश कर रही है. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि तीन फरवरी को बुलू साहू की हत्या हुई थी. इस संबंध में कैरो थाना में मामला दर्ज है़
अनुसंधान के दौरान मृतक के कमर में खोसा हुआ एक लोडेड देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ था. एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद कांड के उदभेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक किस्को संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी कैरो राम कृष्ण उपाध्याय, थाना प्रभारी कुडू शैलेश प्रसाद को शामिल किया गया़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम सरेख राय को पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया था. इन लोगों ने पूरी मुस्तैदी से इस मामले का उदभेदन किया और हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola