वेतन रोकने का आदेश दिया

Updated at : 05 Feb 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
वेतन रोकने का आदेश दिया

शिकंजा. डीसी ने रेवेन्यु की बैठक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी का लोहरदगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधन की मासिक बैठक हुई. इसमें डीसी ने पदाधिकारियों को कहा कि शत-प्रतिशत से कम राजस्व वसूली बर्दाश्त नही की जायेगी.लक्ष्य से कम वसूली करनेवाले पदाधिकारी कार्ययोजना बना […]

विज्ञापन
शिकंजा. डीसी ने रेवेन्यु की बैठक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी का
लोहरदगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधन की मासिक बैठक हुई. इसमें डीसी ने पदाधिकारियों को कहा कि शत-प्रतिशत से कम राजस्व वसूली बर्दाश्त नही की जायेगी.लक्ष्य से कम वसूली करनेवाले पदाधिकारी कार्ययोजना बना कर राजस्व संग्रहण शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें.
बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले के सभी बिल संग्रहण केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम बजे तक विशेष बिल भुगतान शिविर का आयोजन करें. यह कार्य सेामवार से शुरू हो जाना चाहिए. बैठक में बरही में पुलिया के पास बिजली के खंभे को अविलंब हटाने का निर्देश भी डीसी ने दिया.
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 10 फरवरी के बाद यदि जिले में कोई भी अनिबंधित ट्रैक्टर ट्रॉली जांच में पायी जाती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करें. जिला खनन पदाधिकारी को बालू घाटों पर मशीन से खुदाई करने का कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो मशीन को तुरंत सीज करने का निर्देश दिया. कहा कि यह सुनिश्चित करें कि समस्त खनन आवंटित क्षेत्र के अंदर ही किया जाये. बैठक में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी अरुण कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया.
इसके साथ ही बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी को भू-लगान, रसीद, दाखिल खारिज मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया. ऑन लाइन म्यूटेशन में तकनीकी दिक्कतों की रिपोर्टिंग करने को कहा. बैठक में बैंक के साथ बैठक कर सर्टीफिकेट केस करते हुए उसका निष्पादन त्वरित करने को कहा. आपदा राहत के मामले में त्वरित कार्रवाई करने की बात कही.
उपायुक्त ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लायें. जो भी लक्ष्य से पीछे रहेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने अधिकारियों को अन्य कई निर्देश भी दिये. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, वन विभाग के एसीएफ, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के सीओ सहित अन्य पदाधिकारीमौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola