ट्रक के धक्के से युवक की मौत
Updated at : 04 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर प्रखंड के हिरही तालाब के पास लोहरदगा की ओर से जा रही बाॅक्साइट लोडेड ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार चंदवा जा रहे बाॅक्साइट लोडेड ट्रक नंबर जेएच 08 सी- 6355 ने, […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के हिरही तालाब के पास लोहरदगा की ओर से जा रही बाॅक्साइट लोडेड ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार चंदवा जा रहे बाॅक्साइट लोडेड ट्रक नंबर जेएच 08 सी- 6355 ने, कुडू की ओर से हीरो पैशन मोटरसाइकिल नंबर जेएच 08 डी- 4285 से किस्को निवासी किनुआ उरांव पिता कैला उरांव को हिरही तालाब के पास सीधी टक्कर मार दी. जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
अनियंत्रित ट्रक पहले मन्हो चौक में एक बकरी को धक्का मारने के बाद तीव्र गति से कुडू की ओर भाग रहा था. वहां मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक कर घटना की सूचना सदर पुलिस को दी. सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




