मेहनत की बदौलत लायी हरियाली
Updated at : 04 Feb 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : दृढ़ इच्छा शक्ति और मेहनत की बदौलत सेन्हा के किसानों ने अभाव में भी अपने जज्बे को बनाये रखा. सेन्हा प्रखंड में किसानों ने अपनी मेहनत से आज हरियाली लायी है. एक ओर जहां 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनाये गये सीरीज चेकडैम बेकार साबित हुए, वहीं फुलझर नदी में […]
विज्ञापन
लोहरदगा : दृढ़ इच्छा शक्ति और मेहनत की बदौलत सेन्हा के किसानों ने अभाव में भी अपने जज्बे को बनाये रखा. सेन्हा प्रखंड में किसानों ने अपनी मेहनत से आज हरियाली लायी है. एक ओर जहां 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनाये गये सीरीज चेकडैम बेकार साबित हुए, वहीं फुलझर नदी में बालू से पानी रोक कर लगभग 300 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं.
किसानों ने पहले तो जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से फरियाद की कि उन्हें सिंचाई सुविधा मुहैया करायी जाये. लेकिन जब उन्हें निराशा हाथ लगी तो वे खुद ही अपनी व्यवस्था बना ली.
फुलझर एक पहाड़ी नदी है जिसमें सिर्फ बरसात के दिनों में ही पानी रहता है. लेकिन यहां के जुझारू किसान उस पहाड़ी नदी में पानी रोक कर सालों भर उसका उपयोग खेती के लिए कर रहे हैं. सेन्हा प्रखंड के मुर्की, नौदी, अर्रु के किसान इसका लाभ ले रहे हैं. आज सूखे के बावजूद इस इलाके के किसानों के चेहरे पर खुशी है. लगभग 300 एकड़ भूमि हरियाली बिखेर रही है.
अर्रु गांव के सुखराम उरांव, मोहन उरांव, सुकरा उरांव, नारायण उरांव, बंदे उरांव, बासुदेव उरांव, सोमरा उरांव बताते हैं कि नदी के पानी को किसी तरह रोका गया और आज उस पानी का उपयोग खेती के लिए किया जा रहा है. सालो भर खेती हो रही है. हर ओर गांव में खुशहाली आयी है. फुलझर नदी से नौदी, अर्रु गांव के लगभग 200 किसान मिल जुल कर खेती करते हैं. भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ नहीं होनेवाला है.
ये समझ हमलोंग आगे आये और इसका रास्ता भी हमलोगों ने निकाला. मेहनत और लगन की बदौलत आज क्षेत्र में बदलाव नजर आ रहा है. ग्रामीण खुशहाल हैं और खेती से अपनी जीविका चला रहे हैं. अपने बच्चों को बेहतर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




