झाविमो ने दिया महाधरना
Updated at : 29 Jan 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड विकास मोरचा के तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय महाधरना दिया गया.अध्यक्षता मोहिबुल्लाह अंसारी ने की. इसमें झाविमो नेता बंधु तिर्की व सुनील साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि इस क्षेत्र के नेता व प्रशासन मिल कर क्षेत्र […]
विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड विकास मोरचा के तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय महाधरना दिया गया.अध्यक्षता मोहिबुल्लाह अंसारी ने की. इसमें झाविमो नेता बंधु तिर्की व सुनील साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि इस क्षेत्र के नेता व प्रशासन मिल कर क्षेत्र को बीमार बना दिया है. यहां सस्ती लोकप्रियता की खातिर जनप्रतिनिधि कुछ भी करने को तैयार हैं.
उन्हें क्षेत्र के विकास व क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं होता. जिससे लोहरदगा जिला का विकास इतने सालों बाद भी नहीं हुआ. यहां के गरीबों का जीवन आधे समय अन्य प्रदेशों में गुजरता है.
कहा कि महाधरना के माध्यम से 21 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के समक्ष रखी गयी है. यदि इन समस्याओं का निदान तीन माह के अंदर नहीं किया गया, तो झारखंड विकास मोरचा उग्र आंदोलन करेगा. पार्टी महासचिव सुनील साहू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी समस्याओं से भी महरूम रखा गया.
सरकारी कार्यालयों में यहां के लोगों को पानी पिलाने के लायक नहीं समझा गया. यहां कार्यालयों में पानी पिलाने वाला चपरासी भी दूसरे राज्यों के हैं.
झारखंड सरकार बहाली के नाम पर बाहरी लोगों की नियुक्ति कर रही है. लोहरदगा की जनता की अहमियत बाक्साईट से भी कम है, तभी तो यहां शहर के बीचो-बीच डंपिंग यार्ड बना दिया गया है. धरना को मोहीबुल्लाह अंसारी, बाल मुकुंद लोहरा, मुर्तुजा अंसारी, पवन तिग्गा, राम कुमार सिंह, पार्वती केरकेट्टा, अलीरजा अंसारी, विशुन प्रजापति, रघुराज सिंह ने भी संबोधित किया.
मौके पर नेहाल अख्तर, आशिक अंसारी, सुनिता देवी, नीतू सिन्हा, समसेर अंसारी, विकास कुमार, हुमन साहू, ईमामुदीन अंसारी, उपेंद्र सिंह, संजू सिंह, बालक राम, ताजुदीन, इम्तियाज, अजमेरी खातुन, सरिता भगत,रुपचंद, रामवृक्ष नगेसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
डीसी को सौंपा मांग पत्र: धरना के बाद सुनील साहू, बालमुकुंद लोहरा, मोहीबुल्लाह अंसारी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




