किराना स्टोर में बेच रहा था अवैध शराब, गिरफ्तार, 45 बोतल शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने थाना क्षेत्र के लावागाई गांव में संचालित सचिन किराना स्टोर में छापामारी करते अवैध रूप से फ्रीज में छिपाकर रखा गया 45 बोतल विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने थाना क्षेत्र के लावागाई गांव में संचालित सचिन किराना स्टोर में छापामारी करते अवैध रूप से फ्रीज में छिपाकर रखा गया 45 बोतल विदेशी शराब बरामद की. किराना स्टोर के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को सुचना मिली थी कि कुड़ू थाना क्षेत्र के लावागांई गांव में संचालित सचिन किराना स्टोर में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा है. एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सअनि सुनील कुमार सिन्हा व पुलिस जवानों ने सचिन किराना स्टोर में छापामारी की. छापामारी के दौरान डीप फ्रीजर में रखा गया अवैध विदेशी शराब में किंगफिशर व गोड फादर ब्रांड की वीयर जबकि विदेशों शराब में आइकानिक, आरसी, ओल्ड माक, 8 पीएम व अन्य बांड के 45 बोतल अवैध शराब बरामद की साथ ही सचिन जेनरल स्टोर के मालिक अजीत भगत को गिरफ्तार किया गया है. कुड़ू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद व ब्रिकी नही होने दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola