हिंडालको व ट्रक ऑनरों के बीच सहमति पत्र बना

लोहरदगा. राज्य सभा सांसद सह झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संयोजक धीरज प्रसाद साहू के आवास में हिंडालको इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में सहमति पत्र बनाया गया जिसमें कहा गया है कि सेरेंगदाग से प्रतिटन 125 रुपये, जालिम एवं सनई से प्रतिटन 125 रुपये, सेरेंदाग बी से प्रतिटन 87 […]
लोहरदगा. राज्य सभा सांसद सह झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संयोजक धीरज प्रसाद साहू के आवास में हिंडालको इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में सहमति पत्र बनाया गया जिसमें कहा गया है कि सेरेंगदाग से प्रतिटन 125 रुपये, जालिम एवं सनई से प्रतिटन 125 रुपये, सेरेंदाग बी से प्रतिटन 87 रुपये, गुरदारी एक से 160 रुपये प्रतिटन, गुरदारी 2 से 165 रुपये प्रतिटन, कुजाम से 135 रुपये प्रतिटन, अमतीपानी से 135 रुपये प्रतिटन भाड़ा दर निर्धारित किया गया.
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ट्रके 16.200 किग्रा के हिसाब से बाक्साइट परिवहन करेगी. ट्रकों के परिचालन में कोई परिवर्तन एसोसिएशन के सहमति से होगी. अमतीपानी एवं कुजाम का किराया सीधा कंपनी द्वारा भुगतान किया जायेगा. मौके पर हिंडालको के एस कुजूर, विक्रम सिंह, अनिल कंठालिया, प्रकाश साहू, राकेश शर्मा, एसोसिएशन के साबिर खान,धर्मेंद्र कुमार, विजय जायसवाल, हिमांशु कुमार, मुद्रिंका यादव, मनोज जायसवाल, मो आदिल, शकिल खान, शकील अंसारी, कृष्णा साहू, गौतम साहू, दिलीप साहू, हरिचरण साहू, ओम सिंह, महबुब अंसारी, रजाउल्लाह अंसारी, चंदन यादव, किशोर जायसवाल आदि मौजूद थे. जानकारी धर्मेंद्र कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




