लोहरदगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आज मंडल कारा लोहरदगा में राजेंद्र कुमार जुमनानी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरती माला ने […]
लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आज मंडल कारा लोहरदगा में राजेंद्र कुमार जुमनानी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.
आपके शहर में
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरती माला ने किया तथा उन्होंने बंदियों को झालसा एवं डालसा की कार्य प्रणाली से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा पीएलआई बारगेनिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी बंदियों को दी गयी.
जेल में संसीमित बंदियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु उचित दिशा-निर्देश दिया गया. सभी बंदी उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुने एवं अपनी समस्याओं को न्यायिक पदाधिकारिगण के समक्ष रखा. इस कार्यक्रम में लवकुश कुमार, प्रभारी कारापाल, मंडल कारा, लोहरदगा, अधिवक्ता बिक्रम कुमार, उमेश कुमार एवं जेल पीएलवी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए