परीक्षा केंद्र में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : 11 फरवरी से शुरू हो रही वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट (कला,विज्ञान,वाणिज्य) परीक्षा को लेकर उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों व पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पहली पाली […]
विज्ञापन
लोहरदगा : 11 फरवरी से शुरू हो रही वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट (कला,विज्ञान,वाणिज्य) परीक्षा को लेकर उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों व पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि पहली पाली में माध्यमिक परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी. दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. केंद्राधीक्षक समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच जायें. किसी को भी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा, इसलिए मोबाइल नहीं ले जायें. सभी वीक्षक भी वैध पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे.
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच कर लें ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो. परीक्षा के दौरान कमरे में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रहे, कमरे में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था रहे, परीक्षा में प्रश्न पत्र समय पर उपलब्ध करायें. परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी का प्रबंध हो.
बैठक में जिला नजारत उप समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी केंद्राधीक्षक व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के लिए आइ कार्ड बनाने, बिना आइ कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने, महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला शिक्षक द्वारा कराने, किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गजट को लेकर परीक्षा हॉल में नहीं बैठने, सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी सुनिश्चित करने आदि का निर्देश दिया. इसके अलावा परीक्षा के दौरान नियंत्रण कक्ष (06526222513) को सक्रिय रखने, केंद्राधीक्षक को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने, सुबह 8:30 बजे तक प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने आदि का निदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










