शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे हैं प्रशासनिक अधिकारी
Updated at : 06 Feb 2020 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में 23 जनवरी को घटी घटना के बाद अब तक जन जीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को सामान्य करने में लगे हैं. एसपी प्रियदर्शी आलोक 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है. खुद रात रात भर गश्ती कर […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में 23 जनवरी को घटी घटना के बाद अब तक जन जीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को सामान्य करने में लगे हैं.
एसपी प्रियदर्शी आलोक 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है. खुद रात रात भर गश्ती कर विभिन्न इलाकों में पहुंच कर माहौल को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं. ठंड में भी डीसी आकांक्षा रंजन और एसपी प्रियदर्शी आलोक रात में घूम घूम कर जवानो से मिलकर उनका हाल चाल लेते नजर आ रहे हैं. पुलिस के जवान और दंडाधिकारी रात दिन मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं.
मुट्ठी भर लोग समाज को अशांत करने में होते हैं और इसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ता है. ज्ञात हो कि लोहरदगा में कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी में तैनात पलामू के एक पुलिस कर्मी की मौत लोहरदगा में ठंड लगने से हो गयी थी. इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया है. डीसी एवं एसपी ने सदर अस्पताल में जाकर मेडिकल टीम को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है. जवानों की स्वास्थ्य जांच लगातार की जा रही है. सदर अस्पताल में चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी पर हैं. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार खुद व्यवस्था पर नजर रखे हुए है.
व्यापार हो रहा है प्रभावित : लोहरदगा के इतिहास में पहली बार इतने लंबे समय तक कर्फ्यू लगा है. कर्फ्यू के कारण लोहरदगा का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. व्यापार चौपट हो गया हैं. दुकान तो खुल रहे हैं, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. व्यापारी परेशान हैं. सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालो को हो रही है. लोग रोजी रोटी के लिए परेशान हैं.
विद्यार्थियों को हो रही है परेशानी: विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हुई है. विद्यार्थी परेशान हैं, परीक्षाओं के इस मौसम में जिला अशांत हो जाने के कारण लंबे समय तक स्कूल, कॉलेज बंद रहे.कक्षाएं नहीं चलीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई. इसकी भरपाई अभी संभव नहीं है.
51 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है : उपद्रव मचाने, घर दुकान जलानेवालों एवं जूलूस पर पत्थर और पेट्रोल बम फेकनेवालों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरा, फेसबुक, व्हाटसप्प एवं विभिन्न माध्यमों से पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं. इसी सबूत के आधार पर मामला दर्ज कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है. दंगा फैलाने वाले कई लोग जिला छोड़ कर भाग गये हैं. अब तक 51 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
विशेषज्ञ अनुसंधान टीम का गठन : एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि दोषियों के खिलाफ जांच के लिए एक विशेषज्ञ अनुसंधान टीम का गठन किया गया है. उक्त घटना के संबंध में किसी के पास कोई सूचना या जानकारी होने पर विशेष अनुसंधान टीम के प्रभारी सह अनुसंधानक के मोबाईल नम्बर 6287241007 पर देने की अपील की है. वहीं व्हटसप्प के द्वारा भी सूचना देने की अपील की गई है. ई-मेल आईडी lohsit212020@gmail.com पर भी सूचना देने की बात कही गयी है. सूचना गोपनीय रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




