जिले की शान माने जानेवाला ललित नारायण स्टेडियम बदहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2020 11:23 PM (IST)
विज्ञापन

जीर्णोंद्धार में गड़बड़ी करने के मामले में कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता जेल भेजे जा चुके हैं लोहरदगा : कभी लोहरदगा जिला की शान ललित नारायण स्टेडियम आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है. पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की याद में इस स्टेडियम की स्थापना शिव प्रसाद साहू तथा […]
विज्ञापन
जीर्णोंद्धार में गड़बड़ी करने के मामले में कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता जेल भेजे जा चुके हैं
लोहरदगा : कभी लोहरदगा जिला की शान ललित नारायण स्टेडियम आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है. पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की याद में इस स्टेडियम की स्थापना शिव प्रसाद साहू तथा शहर के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के प्रयास से किया गया था. यहां वर्षों तक खेलकूद होता रहा. कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई.
इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी यहां आ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किये. सबने कहा था कि इतना बढ़िया स्टेडियम शायद ही कहीं है. लेकिन रख-रखाव के अभाव में यह स्टेडियम धीरे-धीरे जर्जर होता गया. विधायक सुखदेव भगत ने तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की से अनुरोध कर इस स्टेडियम के जिर्णोद्धार की स्वीकृति दिलायी, काम भी शुरू हुआ और मेसो को इसके जिर्णोंद्धार की जिम्मेवारी दी गयी.
लेकिन वहां के अधिकारियों ने काम कराने की जिम्मेवारी एक बिचौलिये को दे दी. काम घटिया हुआ और एक दिन जोर से हवा चली तो स्टेडियम की गैलेरी में लगाया गया शेड गैलेरी सहित उड़ गया. मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो घोटाले की पोल खुली. कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता जेल भेजे गये और मामला न्यायालय में चला गया. वर्षों गुजर जाने के बाद भी इसमें कोई काम नहीं हुआ.
यह स्टेडियम आज बिल्कुल जर्जर हो चुका है. यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. आवारा पशु विचरण करते रहते हैं. लेकिन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहा है. हजारों खिलाड़ी आशा भरी निगाह से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर टकटकी लगाये देख रहे हैं कि शायद कोई इसमें ध्यान दें और इस स्टेडियम की दशा सुधरे.
लोहरदगा शहर के बीचोबीच स्थित ललित नारायण स्टेडियम कभी इस इलाके की रौनक हुआ करती थी. लेकिन आज यह खंडहर में तब्दील हो गया है. जब स्टेडियम की दशा बेहतर थी तो सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग यहां मॉर्निंग वाक के लिए पहुंचते थे. दिन में खिलाड़ी प्रैक्टिस करते थे. शाम में मैच का आयोजन होता था.
मतलब यहां हर समय रौनक हुआ करती थी. लेकिन आज सभी लोग इन सुविधाओं से वंचित हैं. प्रतिभाएं कुंठित हो रही है. लोगों का भी कहना है कि यदि इस स्टेडियम का जिर्णोद्धार हो जाता है तो लोगों को काफी सुविधा होगी. लेकिन नाली का गंदा पानी स्टेडियम में घुसता जा रहा है जिससे यहां मॉर्निंग वॉक करनेवालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वाक करने पहुंचे लोगों ने स्टेडियम में घुस रहे नाली के पानी को दूसरी ओर मोड़ने के प्रयास में जुटे़ं ताकि यहां मॉर्निग वॉक के लिए आने वालों को परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




