भाजपा जो कहती है, वह करती है: सुखदेव भगत

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के समक्ष सदर प्रखंड एवं कुडू प्रखंड के आजसू एवं कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. इधर भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की. मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के समक्ष सदर प्रखंड एवं कुडू प्रखंड के आजसू एवं कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए. इधर भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील की. मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कमल छाप में बटन दबा कर वोट देने की अपील की. इधर भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने पेशरार प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलती है.

उन्होंने कहा कि किसानो के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की और किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाया. केंद्र सरकार के पद चिह्नों पर चलते हुए राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की, स्थानीय नीति नहीं होने की वजह से राज्य में नियुक्तियां बाधित हो रही थी. स्थानीय नीति बन जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हुई. और हजारों की संख्या में हमने यहां के 90 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया.

आदिम जनजाति के युवाओं के लिए पहाड़िया बटालियन बनाकर उन्हें नौकरी प्रदान की, महिलाओं के लिए एक रुपया में जमीन रजिस्ट्री, उज्ज्वला के अंतर्गत सभी जरूरत मंदों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा, स्वच्छ भारत योजना के अंर्तगत शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा योजना, सुकन्या योजना लाया गया. इधर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है. पेशरार जैसे पिछड़े क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है.

राज्य का भी विकास हुआ है. पहले तीन मेडिकल कॉलेज थे. जो अब बढ़कर छह हो गया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है. शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास हुआ है. प्राइवेट स्कूलो को सरकारी स्कूल टक्कर दे रहा है. इधर कुड़ू में भाजपा प्रखंड समिति की बैठक भाजपा चुनाव कार्यालय में हुई.

बैठक में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि डबल इंजन वाली केन्द्र तथा राज्य सरकार ने राज्य को विकास के मामले में विकसित राज्य बना दिया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि को बतायें. उन्होने भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत को विजयी दिलाने की अपील की. बैठक में नरेन राज, विकाश शाहदेव, राजेश प्रसाद, सुदामा प्रसाद सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola