युवा 19-20 को मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

लोहरदगा : आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को देखते हुए 19 और 20 अक्तूबर को मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के लिए 72-लोहरदगा और 69-बिशुनपुर (अंश) विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे. इससे पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्राप्त दावों व आपत्ति के पश्चात 12 अक्तूबर 2019 को मतदाताओं की […]
लोहरदगा : आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को देखते हुए 19 और 20 अक्तूबर को मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने के लिए 72-लोहरदगा और 69-बिशुनपुर (अंश) विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे. इससे पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्राप्त दावों व आपत्ति के पश्चात 12 अक्तूबर 2019 को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है.
इसके बावजूद भी अगर कोई मतदाता छूट गये हों तो मतदाता सूची में नाम जोड़ने में बीएलओ सहयोग करेंगे. जिनकी उम्र 01 जनवरी 2019 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और अब तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे योग्य मतदाता सभी साक्ष्यों के साथ प्रपत्र-6 भर कर आवेदन करेंगे. अगर कोई मतदाता लापता हो गया है या मृत है या किसी अन्यत्र जगह पर चला गया है तो इसकी सूचना संबंधित बीएलओ को दिया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




