भाजपा पार्टी नहीं, विचारधारा का नाम: राजेश

कुड़ू ( लोहरदगा) : भारतीय जनता पाटी कुड़ू मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक मोड़ में शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. मौके पर लगभग 123 नये सदस्य बनाये गये. शिविर को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, विचारधारा का नाम है. यही […]
कुड़ू ( लोहरदगा) : भारतीय जनता पाटी कुड़ू मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक मोड़ में शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. मौके पर लगभग 123 नये सदस्य बनाये गये. शिविर को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं, विचारधारा का नाम है.
यही कारण है कि भाजपा से नये सदस्य जुड़ते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. प्रखंड में लगभग 25 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ छह जुलाई को पूरे देश में किया है. अभियान का समापन दस अगस्त को होगा. भाजपा सदस्यों की संख्या के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. सदस्यता अभियान प्रभारी संजय चौधरी ने कहा कि प्रखंड के सभी 65 गांंवों के सभी घरों में पार्टी के कार्यकर्ता, सदस्यता समिति के पदधारियों द्वारा मिशन मोड में काम करते हुए हर घर में दस्तक देकर संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं.
पार्टी लक्ष्य को हासिल करते हुए विश्व कीर्तिमान बनायेगी. शिविर में बिनोद कुमार राम, वरुण बैठा, महादेव भगत, बंदे उरांव, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, देवनारायण लकड़ा, रामदयाल उरांव, राजू प्रसाद, शशि कुमार, महेश राणा, पुरण मुंडा, अमित कुमार बंटू, पंकज भारती, महादेव उरांव समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










