विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2019 1:30 AM
विज्ञापन
बोलबा : प्रखंड मुख्यालय में 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत आपूर्ति ठप रहने की सूचना पर गुरुवार विद्युत विभाग के पदाधिकारी विशेश्वर मरांडी बोलबा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आलिंगुढ़ स्थित सब स्टेशन का निरीक्षण किया. निधन पर शोक […]
विज्ञापन
बोलबा : प्रखंड मुख्यालय में 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्युत आपूर्ति ठप रहने की सूचना पर गुरुवार विद्युत विभाग के पदाधिकारी विशेश्वर मरांडी बोलबा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आलिंगुढ़ स्थित सब स्टेशन का निरीक्षण किया.
निधन पर शोक जताया : सिमडेगा. पत्रकार धनी शरण मिश्रा की मौत पर तूफान क्लब के पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है. साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. शोक प्रकट करने वालों में राजेंद्र प्रसाद, राकेश अग्रवाल, सोनु गुप्ता, शंकर राम आदि शामिल हैं.
लैंपस में यूरिया खाद उपलब्ध : जलडेगा. कोनमेरला तथा ओड़गा लैंपस मे डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध है. जिस किसान को भी खाद लेना है, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ लैंपस कार्यालय जाकर उचित मूल्य में खाद खरीद कर सकते हैं. यह जानकारी जलडेगा लैंपस अध्यक्ष विनोद बड़ाइक व कोनमेरला लैंपस अध्यक्ष राजेश भंजर ने संयुक्त रूप से दी.
चार जोड़ियों की हुई शादी : लोहरदगा. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति द्वारा चार जोड़ियों की शादी सरना विधि विधान के साथ हुई. समारोह में समाज के कई लोगों ने भाग लिया. शादी तुलसी उरांव और ललिता, मुखदेव उरांव और सीमा उरांव, हीरू उरांव और आसारी उरांव और ललदेव उरांव और बसंती उरांव के बीच सरना स्थल में सादे समारोह में हुई. समारोह में केंद्रीय सचिव सोमे उरांव, जलेश्वर उरांव, एतवा उरांव, सोमदेव उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










