कैरो की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैरो/लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र में महीनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति से तंग आकर कैरो के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंता से मिल कर कैरो में बन कर तैयार बिजली ग्रिड से क्षेत्र में बिजली सप्लाइ की मांग की. प्रतिनधिमंडल में कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, […]

विज्ञापन

कैरो/लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र में महीनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति से तंग आकर कैरो के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के कार्यपालक व कनीय अभियंता से मिल कर कैरो में बन कर तैयार बिजली ग्रिड से क्षेत्र में बिजली सप्लाइ की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनधिमंडल में कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी, नाजिर आलम खान, विशेश्वर प्रसाद दीन शामिल थे़ इन्होंने बताया कि इससे पहले भी सात जून को एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता से मिल कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंप चुका हं.

कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर कैरो पावर ग्रिड से बिजली सप्लाइ कराने का भरपूर प्रयास किया जायेगा. विदित हो कि अभी कुड़ू पावर ग्रिड से बिजली आती है जो काफी दूर इसके साथ ही यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है. जिसके कारण थोड़े से आंधी-तूफान और बारिश में ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है. जबकि लगभग तीन माह पूर्व ही कैरो पावर ग्रिड बन कर तैयार हो चुका है पर आज तक यहां से बिजली सप्लाइ शुरू नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola