नहाने के क्रम में डूबने से दो युवकों की मौत

Updated at : 31 May 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
नहाने के क्रम में डूबने से दो युवकों की मौत

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी के दो युवकों की मौत नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि भक्सो कोयल नदी में 18 वर्षीय रेहान खान उर्फ लक्की पिता मकसूद खान तथा 18 वर्षीय मो फैजान अंसारी पिता बसीर अंसारी कोयल नदी नहाने गये थे. दोनों युवक […]

विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी के दो युवकों की मौत नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि भक्सो कोयल नदी में 18 वर्षीय रेहान खान उर्फ लक्की पिता मकसूद खान तथा 18 वर्षीय मो फैजान अंसारी पिता बसीर अंसारी कोयल नदी नहाने गये थे. दोनों युवक जैसे ही कोयल नदी में नहाने घुसे एक स्थान पर जमा गहरा पानी में डूब कर दोनों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि दोनों युवक बाहर रहकर पढ़ाई करते थे.

दोनों ईद मनाने के लिए लोहरदगा आये थे. लगभग शाम चार बजे दोनों कोयल नदी नहाने गये थे. दो युवकों के डूबने से मौत की खबर मिलते ही लोहरदगा में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola