कुम्हारों की पारंपरिक कला लुुप्त होती जा रही है
Updated at : 08 May 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : गर्मी का तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है. ठंडा पानी के लिए घड़ा, सुराही, कोहिया, ठंडा दही के लिए तवा की मांग बाजार में बढ़ गयी है. लोग घड़ा, सुराही, कोहिया की खरीदारी कर रहे हैं. इन दिनों बाजार में इन चीजों की मांग बढ़ गयी है. घड़े की बिक्री 50 रुपया से […]
विज्ञापन
लोहरदगा : गर्मी का तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगा है. ठंडा पानी के लिए घड़ा, सुराही, कोहिया, ठंडा दही के लिए तवा की मांग बाजार में बढ़ गयी है. लोग घड़ा, सुराही, कोहिया की खरीदारी कर रहे हैं. इन दिनों बाजार में इन चीजों की मांग बढ़ गयी है. घड़े की बिक्री 50 रुपया से लेकर 100 रुपये में की जा रही है. आज भी इस क्षेत्र में ठंडा पानी के लिए कुम्हार द्वारा बनायी गयी मिट्टी की घड़ा की मांग है.
लोग घड़ा में रखा पानी को शुद्ध मानते है. इस संबंध में भौंरो गांव के मनोहर कुम्हार का कहना है कि कुम्हारों की पैतृक विरासत में मिली इस कला या धंधा का निर्वाह कुम्हार बड़ी समस्याओं का सामना कर कर रहे हैं. इस काम को करने में बर्तनों को पकाने में जलावन की समस्या आती है. आज जलावन नहीं मिल रही है. इस महंगाई के दौर में कुम्हारों को उनके मेहनत का कीमत नहीं मिलती है. बर्तनों को बनाने से लेकर बाजार तक पहुंचाने में सभी जगह मानव बल ही काम करता है.
कही भी अन्य मशीन या मोटर या अन्य ऊर्जा का प्रयोग नहीं होता है. बनाने के बाद बाजार पंहुचाने में भी भारी समस्या होती है. भंडरा क्षेत्र के भौरो, पहामु, तिलसिरी, भीट्ठा, सिठियो, अम्बेरा, चट्टी में कुम्हारों द्वारा घड़ा सहित मिट्टी के अन्य वस्तुओं का निर्माण किया जाता है. कुम्हारों के इस पारंपरिक व्यवसाय को विकसित करने का सार्थक प्रयास आज तक किसी भी सरकार द्वारा नहीं किया गया है. कुम्हार आज भी हाथ चालित चाक का प्रयोग मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए करते है. मिट्टी के बर्तनों को पकाने के लिए अभी भी इन्हें जलावन की समस्या झेलना पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




