बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दें : सुखदेव

Published at :06 Jul 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दें : सुखदेव

लोहरदगा : जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आमजनों को उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य को लेकर झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सह प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष सुखदेव भगत सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सिविल सजर्न डॉ एमएम सेनगुप्ता से मुलाकात कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी विचार विमर्श किया. उन्होंने बताया कि वर्षा का मौसम […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आमजनों को उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य को लेकर झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सह प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष सुखदेव भगत सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सिविल सजर्न डॉ एमएम सेनगुप्ता से मुलाकात कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी विचार विमर्श किया. उन्होंने बताया कि वर्षा का मौसम है.

काफी लोगों को सांप डंसने की शिकायत मिल रही है. इसलिए अस्पतालों मे एंटी स्नेक बाइट दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करें. मोबाइल वैन की सेवा ली जाये, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि अस्पताल में सिर्फ अस्पताल के लिए बिजली का ट्रांसफारमर नहीं है. उन्होंने विभाग से यहां ट्रांसफारमर लगाने का निर्देश दिया. सिविल सजर्न ने बताया कि सभी बाजार मे सांप डंसने की दवा की कमी है. बावजूद मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में दवा उपलब्ध कराया गया है. यहां शिशु रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी है जिसके कारण आमजनों को परेशानी होती है.

नेत्र रोग के डॉक्टर नहीं होने के कारण विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने मे परेशानी होती है. यहां रिक्त पड़े डॉक्टर की पदस्थापना करने की मांग की. श्री भगत 100 शैय्या वाले अस्पताल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण पाकर वे हक्का-बक्का रह गये. उन्होंने उपस्थित इंजीनियर जितेंद्र पासवान को उदघाटन से पूर्व भवन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश भी दिया. मौके पर साबिर खान, आलोक साहू, प्रभात भगत, नेसार अहमद, वारिश कुरैशी, साहिद अहमद, फुलदेव उरांव, नंदु शुक्ला, सुशिला देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola