अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सेन्हा थाना प्रभारी द्वारा अवैध बालू उठाव को लेकर संयुक्त रूप से छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में भक्सो नदी से अबैध बालू लदा चार ट्रैक्टर पकड़ा गया. बालू लदे ट्रैक्टरों के ड्राइवरों से ट्रैक्टर के कागजात एवं बालू उठाव से संबंधित कागजात […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सेन्हा थाना प्रभारी द्वारा अवैध बालू उठाव को लेकर संयुक्त रूप से छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में भक्सो नदी से अबैध बालू लदा चार ट्रैक्टर पकड़ा गया. बालू लदे ट्रैक्टरों के ड्राइवरों से ट्रैक्टर के कागजात एवं बालू उठाव से संबंधित कागजात की मांग की गयी.
चारों ट्रैक्टरों के पास बालू उठाव से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया. इसके बाद चारो ट्रैक्टरों को सेन्हा थाना ले जाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अवैध बालू उठाव से संबंधित कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न बालू घाटों से बालू माफियाओं द्वारा बालू अन्य प्रदेशों में भेजी जा रही है. कुछ बालू माफियाओं द्वारा काफी मात्रा में बालू डंप किया गया है.
डम्प किये गये बालू को अन्य प्रदेशों में ऊंचे दर पर बेचा जाता है. खनन विभाग द्वारा पूर्व में ही बगैर चलान के बालू निकासी पर रोक लगाया गया है किंतु जिले में धडले से बालू का अवैध व्यपार बदस्तूर जारी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola