ePaper

ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 19 Nov 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी को दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा : महिला कॉलेज की छात्राओं ने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी को श्रद्धांजलि दी. क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उनको नमन किया गया. कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट पर दुश्मन को शिकस्त देनेवाले 120 भारतीय जवानों का नेतृत्व किया था. 2000 पाकिस्तानी सैनिकों व उनकी पूरी […]

विज्ञापन
लोहरदगा : महिला कॉलेज की छात्राओं ने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी को श्रद्धांजलि दी. क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उनको नमन किया गया. कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट पर दुश्मन को शिकस्त देनेवाले 120 भारतीय जवानों का नेतृत्व किया था.
2000 पाकिस्तानी सैनिकों व उनकी पूरी टैंक यूनिट का बहादुरी से सामना कर विजय हासिल की थी. छात्राओं ने कहा कि भारतीय सेना असाधारण पराक्रम व उच्च आदर्शों के लिए जानी जाती है. दुश्मन की तादाद व आर्टिलरी अधिक होने के बावजूद जरा विचलित नहीं होकर देश की गौरव व सुरक्षा के लिए मोर्चा लेनेवाले कुलदीप सिंह चांदपुरी हमेशा देश के नौजवानों के लिए आदर्श बने रहेंगे.
वहीं बटुकेश्वर दत्त को श्रद्धांजलि देते हुए छात्राओं ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के परम मित्र और क्रांतिकारी बटुकेश्वर देश प्रेम की मिसाल बने रहेंगे. संसद में जो बम भगत सिंह ने फेंका था, उसे बटुकेश्वर दत्त ने वहां पहुंचाया था. काला पानी की सजा व देश की आजादी के लिए 15 साल जेल में बिताने वाले बटुकेश्वर दत्त को नयी पीढ़ी को हरगिज नहीं भूलना चाहिए.
मौके पर मनोरमा कुमारी, पूजा यादव, अंकिता गोयल, चंदा साहू, उमा कुमारी, कमला केरकेट्टा, सरसिता उरांव, प्रियंका मिंज, प्रभा नाग, ईशा मित्तल, ज्योति कुमारी, राजमंती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सीमा कुमारी, साक्षी गोयल, पूजा कुमारी, विजेता कुमारी, संध्या कुमारी, स्नेहा कुमारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola