मां कात्यायनी की हुई पूजा, आज खुलेंगे पंडालों के पट

Updated:
विज्ञापन

इटखोरी : प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारी पूरी हो गयी है. छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा हुई. सप्तमी को पंडालों का पट खुलेगा. सभी जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है. इटखोरी बाजार स्थित पूजा समिति द्वारा इस साल भी चलंत झांकी दिखाया जायेगा. झांकी के दौरान महिषासुर वध का दृश्य दिखाया जायेगा. […]

विज्ञापन
इटखोरी : प्रखंड में दुर्गापूजा की तैयारी पूरी हो गयी है. छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा हुई. सप्तमी को पंडालों का पट खुलेगा. सभी जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया है. इटखोरी बाजार स्थित पूजा समिति द्वारा इस साल भी चलंत झांकी दिखाया जायेगा.
झांकी के दौरान महिषासुर वध का दृश्य दिखाया जायेगा. दुर्गापूजा लेकर लोगों में काफी उत्साह है. सबसे अधिक उत्साहित बच्चे हैं. बाजारों व पूजा स्थलों के पास भी चहल-पहल बढ़ गयी है. शाम होते ही पंडालों में आरती में शामिल होने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है. सोमवार को भी मां भद्रकाली मंदिर में भक्तों की भीड़ रही.
बुधवार महाष्टमी को होगा संधि बलि : शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी के दिन मां भद्रकाली मंदिर में संधि बलि दी जायेगी. पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की दोपहर 12 27 बजे संधि बलि दी जायेगी. इससे पहले साधना चबूतरा पर पूजन की विधि पूरी की जायेगी. संधि बलि के मौके पर मंदिर में काफी भीड़ रहने की संभावना है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola