लोहरदगा : कार्यशाला में दी गयी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा : जिला के एल डी एम कार्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा के सफल संचालन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के उप प्रबंधक पालुकी टुडू ने फसल बीमा योजना […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिला के एल डी एम कार्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा के सफल संचालन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के उप प्रबंधक पालुकी टुडू ने फसल बीमा योजना की जानकारी दी.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के हित के लिए चलायी जा रही है और इस योजना का लाभ हर किसान को मिलना चाहिए. इसके लिए जिला स्तर के पदाधिकारी किसानों को योजना के बारे में जानकारी दें. उन्‍होंने बताया कि खरीफ फसल के लिए बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. कार्यशाला का आयोजन एल डी एम रविकांत सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया.

इस मौके पर लोहरदगा जिले के जिला सहकारिता पदाधिकारी राम कुमार प्रसाद, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रविश कुमार, जिला के सभी बैंक के ब्रांच मैनेजर, जिला के विभिन्न प्रखंड के किसान मंडल के सदस्य और कार्यरत एजेंसी समेत फसल बीमा के जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र और मयंक गोयल आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola