बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, शादी के एक माह बाद ही मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

लातेहार के बालूमाथ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की शादी महज एक महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मो शमीम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार). थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ- खलारी मुख्य पथ पर मारंगलोइया के समीप गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरेन्जा निवासी हीरालाल भुइँया पिता बालेश्वर भुइँया, चतरा जिला के टंडवा काम करने के लिए गया हुआ था.

पैदल अपने घर लौट रहा था

जहां से वह वापस मुरपा तक किसी गाड़ी से लिफ्ट लेकर आया और फिर पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मारंगलोइया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: लातेहार में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, सदर थाना पुलिस कर रही जांच

चक्का शरीर में चढ़ जाने की वजह से मौत

चिकित्सक दयानंद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर का चक्का शरीर में चढ़ जाने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया हैं. मिली जानकारी के अनुसार युवक की शादी महज एक माह पूर्व चतरा जिला के धनगडा में हुई थी. युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola