मनिका में अंधविश्वास पड़ा भारी: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में उलझे परिजन, युवक की गई जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के मनिका में सर्पदंश के बाद अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक में समय बर्बाद करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पवन पासवान की रिपोर्ट

विज्ञापन

मनिका (लातेहार). मनिका थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को सर्पदंश से आदिम जनजाति परहिया परिवार के लालधारी परहिया की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, सांप के डसने के बाद लालधारी को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे. इसमें काफी समय बीत गया.

हालत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल

हालत बिगड़ने पर परिजन कुछ घंटे बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया.

झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल ले जाने की अपील

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है. पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने अस्पताल पहुंचाने से लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने तक पीड़ित परिवार की मदद की. पुलिस ने लोगों से सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola