चंदवा के संतोष सिंह का रिम्स में निधन, थाना टोली में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

मृतक संतोष सिंह. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के थाना टोली निवासी संतोष सिंह का रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

विज्ञापन

चंदवा : प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना टोली निवासी संतोष सिंह (46) का सोमवार सुबह रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे स्व. भोला सिंह के पुत्र थे. उनके निधन की खबर मिलते ही थाना टोली समेत पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संतोष सिंह को रविवार रात छाती में दर्द की शिकायत के बाद रिम्स ले जाया गया था. इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया. शव घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया.

सामाजिक गतिविधियों में रहते थे सक्रिय

संतोष सिंह हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. वे थाना टोली दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य थे. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और दो पुत्र छोड़ गये हैं.

मंगलवार सुबह देवनद स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन पर चंद्रशेखर उपाध्याय, हरिनंदन दुबे, रामप्रवेश यादव, रामकुमार प्रसाद, प्रदीप उपाध्याय, सतेंद्र प्रसाद, दामोदर उपाध्याय, प्रमोद साहू, राजकुमार साहू, संतोष साहू, अमित कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साहू, पपुन कुमार, दीपक दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola