लातेहार : नचना में करमा पर्व को लेकर बैठक, 11 सितंबर को बनेगी आयोजन समिति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू में करमा पर्व को लेकर आदिवासी समाज की बैठक हुई। पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए 11 सितंबर को आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

मो शमीम की रिपोर्ट

विज्ञापन

बारियातू (लातेहार) : नचना गांव स्थित पड़हा भवन परिसर में सोमवार को करमा पर्व को लेकर बारियातू, बालूमाथ और हेरहंज प्रखंड के आदिवासी समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव ने की.

पारंपरिक रीति-रिवाज मनाने को लेकर चर्चा

बैठक में करमा पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गयी. प्रमोद उरांव ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर करमा पर्व की पूर्व संध्या मनाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: लातेहार : एनएच-75 पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो रिम्स रेफर

अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित

बैठक में पर्व के आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, ग्रामीणों को जागरूक करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी. सर्वसम्मति से 11 सितंबर को दोबारा बैठक कर आयोजन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी समाज के कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola