मंईयां सम्मान योजना झारखंड की दिशा तय करेगी: कल्पना

Updated:
विज्ञापन

गांडेय विधायक सह झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा है कि मंईयां सम्मान योजना आगामी चुनाव की दशा व दिशा तय करेगी.

विज्ञापन

चंदवा. गांडेय विधायक सह झामुमो नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा है कि मंईयां सम्मान योजना आगामी चुनाव की दशा व दिशा तय करेगी. वह शनिवार को जमीरा पंचायत स्थित खेल मैदान में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने लातेहार से झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ को समर्थन देने की बात कही. इससे पूर्व प्रत्याशी बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष मोतीलाल शाहदेव ने कल्पना सोरेन का स्वागत किया. प्रत्याशी श्री राम ने कहा कि हेमंत सरकार के हाथ को मजबूत करने के लिए जनता एक मौका दे. कार्यक्रम को शीतमोहन मुंडा, जुनैद अनवर, जतरू मुंडा, पंकज तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, इश्तेयाक उर्फ पपन खान समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. संचालन दीपू सिन्हा ने किया. मौके पर झामुमो नेता सुरेश गंझू, मनोज चौधरी, सुमन सुनील सोरेंग, रंजीत उरांव, ब्रह्मदेव प्रजापति, हरि भगत, रामपाल उरांव, डब्लू प्रजापति, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, हाजी फिरोज अहमद, मो नौशाद, अंकित तिवारी समेत महागठबंधन दलों के कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola