गैंग रेप के बाद महिला की हत्या, लातेहार के नेगाइ गांव की घटना
सदर थाना क्षेत्र के नेगाइ गांव में 25 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार सुबह बकरी चराने पास के जंगल में गयी थी
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के नेगाइ गांव में 25 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार सुबह बकरी चराने पास के जंगल में गयी थी. इस क्रम में अज्ञात लोगों ने उसके साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को लातेहार-डिही मुरूप मुख्य पथ स्थित एकलव्य विद्यालय भवन के सामने झाड़ियों में फेंक दिया. बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देख कर इसकी सूचना सदर पुलिस को दी.
आपके शहर में
एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि युवती की पहली शादी गढ़वा में हुई थी. पति से संबंध विच्छेद के बाद उसकी दूसरी शादी लोहरदगा के कुड़ू में हुई थी. चार वर्ष पूर्व वहां से भी अपने पति से लड़ कर भाग गयी और पलामू जिले के तरहसी जाकर रहने लगी थी. पिछले दो वर्ष से वह अपने मायके में रह रही थी. यहां बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाती थी. ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब थी. एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा. प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत होता है.
सुबह ही बकरी चराने पास के जंगल में गयी थी महिला
अज्ञात लोगों ने की वारदात, शव को स्कूल के पास फेंका
मायके में रह रही थी महिला मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए