कुआं में डूबने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज टोला निवासी 38 वर्षीय गुबली देवी (पति स्व. खेलावन भुइयां) की मौत कुआं में डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज टोला निवासी 38 वर्षीय गुबली देवी (पति स्व. खेलावन भुइयां) की मौत कुआं में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि गुबली देवी को मिर्गी की बीमारी थी. उसके पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है. वह अपने पिता शंकर भुइयां के साथ रहती थी. मजदूरी कर अपना व अपने वृद्ध पिता का पालन-पोषण करती थी. बुधवार को वह कुएं में पानी भरने गयी होगी, इसी दौरान वह कुआं में गिर गयी. रात तक जब वह घर नहीं पहुंचनी तो, पुलिस को सूचना दी गयी. खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में पड़ा मिला. ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.

दो बाइक की टक्कर में दो नाबालिग घायल

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप के समीप गुरुवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में टमटमटोला, बालूमाथ निवासी 16 वर्षीय अनुज कुमार (पिता जलदेव साहू) व 15 वर्षीय प्रियांशु कुमार (पिता संतोष गुप्ता) घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग एक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दुर्गा मंडप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गयी. घटना में उक्त दोनों नाबालिग घायल हो गये. वहीं दूसरा बाइक सवार वहां से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola