बालूमाथ : पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया यूरिया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती महिला | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ के लोदंगदाग गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक 60 वर्षीय महिला ने यूरिया खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

मो शमीम की रिपोर्ट बालूमाथ (लातेहार). बारियातू प्रखंड के लोदंगदाग गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के बाद 60 वर्षीय महिला ने यूरिया खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. यूरिया खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों से हो गयी थी कहासुनी

जानकारी के अनुसार, लोदंगदाग निवासी अमर उरांव की पत्नी मालो देवी का शुक्रवार को घर में किसी पारिवारिक मामले को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गयी थी. विवाद के बाद मालो देवी ने यूरिया खा लिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola