लातेहार में बिजली कार्यालय के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस व अन्य | Prabhat Khabar Network
लातेहार में बिजली कार्यालय के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
लातेहार. लातेहार में शनिवार देर रात एक महिला का शव जिला मुख्यालय के बिजली कार्यालय के पास बरामद हुआ. मृतका की पहचान रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई है. वह सदर थाना क्षेत्र के हरखा गांव की रहने वाली थी.
आपके शहर में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
शव मिलने की सूचना पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, जहां बिजली कार्यालय के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह हादसा था या मौत के पीछे कोई और वजह हो सकती है.
ये भी पढ़ें: लातेहार में 42 मतदाताओं के नाम हटाने का मामला, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठायी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए