लातेहार के टोंटी में जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन, भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

बारियातू के टोंटी स्थित दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण बारियातू के टोंटी स्थित दुर्गा मंडप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 24 घंटे के अखंड कीर्तन का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ.

विज्ञापन

बरियातू (लातेहार). प्रखंड के टोंटी पंचायत मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया. शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कीर्तन शुरू हुआ. इसके लिए दुर्गा मंडप परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ अखंड कीर्तन

पंडित जितेंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुआ कीर्तन शनिवार दोपहर बाद पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और संकीर्तन में भाग लिया.

महाप्रसाद का हुआ वितरण

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल हुए.

ग्रामीणों ने निभायी सक्रिय भूमिका

आयोजन में अजय यादव, हरिमोहन यादव, प्रमोद यादव, देना यादव, द्वारिका यादव, विजय यादव, तुलेश्वर यादव, कामेश्वर प्रजापति, भुनेश्वर प्रजापति, राजेश ठाकुर, पप्पू ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: बेतला में AI बूट कैंप शुरू, स्थानीय युवाओं को हुनर के साथ रोजगार से जोड़ने की पहल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola