बाइक टक्कर में घायल हुए दो भाई, मां ने कहा- मेरे बेटों को पहले भी मिल चुकी थी धमकी
हेरहंज में दो भाइयों की बाइक दुर्घटना को मां ने पुरानी रंजिश के तहत रची गई साजिश बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
हेरहंज. थाना क्षेत्र के नावाटांड़ मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में मनीष सिंह और उनके छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.
मां ने पुरानी रंजिश में साजिश का लगाया आरोप
घटना के बाद घायल भाइयों की मां हेमंती देवी ने हेरहंज थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के कारण की गयी साजिश है.
हेमंती देवी के अनुसार, शनिवार को दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के अजीत यादव और नीरज यादव पीछे से बाइक से आये और गाली देते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि पूर्व के विवाद में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था. आरोपियों को परिजनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था.
जेल से निकलने के बाद धमकी देने का आरोप
हेमंती देवी का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद से दोनों आरोपी उनके बेटों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए