इस बार खास है 14 सितंबर, तीज के साथ मनायी जायेगी गणेश चतुर्थी

Updated:
विज्ञापन

सामग्री बेचता दुकानदार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, बाजारों में पूजा सामग्री खरीदने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़। जानें इस महापर्व का महत्व।

विज्ञापन

बेतला. सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत सोमवार को मनाया जायेगा. इसे लेकर महिलाओं में उत्साह है. पूरे इलाके में चहल-पहल बढ़ गयी है. पूजा सामग्री को लेकर बाजार भी सज गये हैं. महिलाएं व्रत के लिए फल, फूल, सज-धज का सामान, बांस की छोटी टोकरी और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी कर रही हैं.

विज्ञापन

तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन

इस वर्ष हरितालिका तीज व्रत और गणेश चतुर्थी उत्सव एक ही दिन पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है. पुरोहित बच्चन पाठक ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही तारीख पर पड़ने के कारण यह संयोग बना है. इसे लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति का माहौल है.

तीज के बाद होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना

मान्यता के अनुसार सोमवार को इस संयोग में शिव परिवार की आराधना विशेष फलदायी मानी जा रही है. हरितालिका तीज की पूजा के बाद मध्याह्न काल में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी. इसके साथ ही गणेशोत्सव की शुरुआत होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola