बेतला में तीन जिलों के निजी स्कूल संचालकों की बैठक, एकजुटता पर जोर
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार, पलामू और गढ़वा के निजी स्कूलों ने शिक्षा सुधार और प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा की। स्कूल संचालकों ने आपसी समन्वय और एकजुटता पर विशेष जोर दिया।
बेतला. शिक्षा के स्तर में सुधार और निजी स्कूलों के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान को लेकर शांति निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की गोष्ठी सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ पवन कुमार ने की.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
कार्यक्रम के संरक्षक अविनाश देव ने कहा कि निजी विद्यालय सरकार के नियमों और गाइडलाइन का पालन करते हुए समाज में शिक्षा का प्रसार कर रहे हैं. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने के लिए स्कूल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है.
संवाद और समन्वय पर दिया जोर
डॉ पवन कुमार ने स्कूल संचालकों के बीच संवादहीनता पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के अभाव में प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की.
बैठक में स्कूल संचालकों ने प्रशासनिक और सामाजिक दबाव समेत रोजमर्रा की समस्याओं को सामने रखा. वक्ताओं ने कहा कि आपसी सहयोग, एकता और बेहतर समन्वय से ही इन समस्याओं का समाधान संभव है.
मौके पर सीमा गुप्ता, नर्मद, किशोर भंडारी, भीम यादव, ज्ञान रंजन प्रियदर्शी, शिरोज कुमार मेहता, आफताब आलम, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार दुबे, सुधीर कुमार मेहता, मुकेश अग्रवाल और राजीव गोयल समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए