लातेहार: 7 महीने के अंधेरे के बाद लेजांग में लौटी रोशनी, ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में जश्न जैसा माहौल

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफारमर लगने के बाद खुशी जताते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ के लेजांग गांव में सात महीने बाद नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति बहाल हुई. ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की.

विज्ञापन

मो शमीम की रिपोर्ट

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार). प्रखंड क्षेत्र के रजवार पंचायत अंतर्गत लेजांग गांव में करीब सात महीने बाद बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है. इसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी है. बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी है.

पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर

ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात माह पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था. इसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर था. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, खेती-बारी और रोजमर्रा के कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार के बरवाडीह स्टेशन पहुंचे पूर्व मध्य रेल के GM, यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्य का लिया जायजा

7 महीने बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर

ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग और प्रशासन से मौखिक व लिखित शिकायत की थी. इसके बावजूद लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार सात महीने बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola