गुमला में लातेहार के बच्चों ने किया कमाल: सरस्वती विद्या मंदिर के एथलीट्स ने जीते 5 पदक, अब क्षेत्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

पदक के साथ बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

लातेहार. गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. नौ से 12 सितंबर तक आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विद्यालय के छात्र यश राज ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. विद्यालय की बालिका टीम ने रिले रेस में भी रजत पदक हासिल किया.

प्रज्ञा एंजेल ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता

बाल वर्ग की रिले टीम में श्रेया, प्रज्ञा, खुशी और ज्योति शामिल थीं. इससे पहले यश राज ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और प्रज्ञा एंजेल ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता था. ज्योति कुमारी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था.

ये भी पढ़ें: लातेहार: 7 महीने के अंधेरे के बाद लेजांग में लौटी रोशनी, ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में जश्न जैसा माहौल

क्षेत्रीय प्रतियोगिता पूर्वी सिंहभूम में

सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने बधाई दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे. क्षेत्रीय प्रतियोगिता प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसा नगर, पूर्वी सिंहभूम में सात से नौ अक्तूबर तक आयोजित होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola